[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

0
आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर . 31 अक्तूबर से दीपावली व छठ पूजा अवकाश के बाद एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सोमवार को सुचारू रूप से खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 31 अक्तूबर से 9 नवंबर तक जहां एमयू मुख्यालय व कॉलेज दीपावली व छठ पर्व अवकाश को लेकर बंद रहे. वहीं 10 नवंबर रविवार को सप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. जिसके बाद अब सोमवार से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

——————————————–

15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट अवकाश के पूर्व ही घोषित कर दिया गया था. वहीं 28 अक्तूबर से ही उक्त सत्र के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. जिसमें उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 15 नवंबर तक अपने कॉलेज से आवेदन अग्रसारित कराते हुये स्क्रूटनी के लिये आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जबकि प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

————————————————

जल्द आरंभ होगी पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन

मुंगेर . एमयू द्वारा जल्द ही सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात सूचना जारी की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद कुलपति से स्वीकृति लेने के पश्चात पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. वहीं लंबित सत्रों की शैक्षणिक प्रक्रिया भी आरंभ की जायेगी. जिसके लिये सूचना ससमय जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel