15 जून की जगह अब 18 जून से आरंभ होगी दोनों सत्रों की परीक्षा, आज जारी होगा एडमिट कार्डमुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय ने 15 जून से प्रस्तावित सत्र 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है . अब दोनों परीक्षाएं 18 जून से पूर्व निर्धारित 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी . वहीं 13 जून को दोनों सत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा . इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम भी प्रकाशित कर दिया है .