[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मारपीट कर मां-बेटा को किया घायल, थाना पहुंचा मामला

मारपीट कर मां-बेटा को किया घायल, थाना पहुंचा मामला

0
मारपीट कर मां-बेटा को किया घायल, थाना पहुंचा मामला

धरहरा. धरहरा थाना के खिरोधपुर निवासी मसोमात रेखा देवी और उसके छोटे पुत्र कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल महिला ने धरहरा थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने, नगदी और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.घायल रेखा देवी ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ रात लगभग 8 बजे रेलवे लाइन पार कर अपने परिवार के यहां जा रही थीं. इसी दौरान बडी़ गोविंदपुर निवासी मुकेश यादव उर्फ कटु यादव, उसके पुत्र अमृत कुमार उर्फ अमित तथा तीन अज्ञात लोगों ने कथित रूप से घात लगाकर उनके बेटे पर घातक हथियार से हमला कर दिया. महिला का आरोप है कि जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे मां-बेटा दोनों घायल हो गये. शोर मचाने पर आरोपी उनके पास से करीब 5,300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये. धरहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel