[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर किला खाई का होगा जीर्णोद्धार, सोझी घाट व पोलो मैदान में बनेगा आधुनिक शौचालय व चेजिंग रूम

किला खाई का होगा जीर्णोद्धार, सोझी घाट व पोलो मैदान में बनेगा आधुनिक शौचालय व चेजिंग रूम

0
किला खाई का होगा जीर्णोद्धार, सोझी घाट व पोलो मैदान में बनेगा आधुनिक शौचालय व चेजिंग रूम

शहर के विकास को लेकर सशक्त स्थाई समिति ने कई प्रस्ताव को दी हरी झंडी

मुंगेर. नगर निगम कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें शहर के विकास को लेकर लाये गये कई प्रस्ताव पर समिति ने अपनी सहमति प्रदान की. बैठक में डिप्टी मेयर खालिद हुसैन एवं नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे.

बैठक में शहर के विकास से जुड़े 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. जिसमें किला खाई के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर जहां सदस्यों ने सहमति प्रदान की. वहीं सोझी घाट एवं पोलो मैदान में आधुनिक शौचालय और चेजिंग रूम बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी. इसके साथ ही शहर में बने शौचालयों के मरम्मती के प्रस्ताव को भी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. शहर में यूरिनल बनाने पर चर्चा हुई और सदस्यों ने कहा कि शहर में जगह चिह्नित कर यूरिनल का निर्माण कराया जाय. राजा रानी तालाब में वोटिंग संचालन को लेकर एजेंसी चयन करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया.

गड़ैया मार्केट का होगा घेराबंदी

सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने नीलम चौक स्थित ललित नारायण मार्केट के जीर्णोद्धार को स्वीकृति प्रदान किया, जबकि कौड़ा मैदान स्थित गड़ैया मार्केट के घेराबंदी प्रस्ताव को भी पारित कर दिया. साथ ही नीलम रोड स्थित पानी टंकी मैदान की बाउंड्री वाल कराने के प्रस्ताव पर सदस्यों ने सहमति प्रदान की. साथ ही वेंडिंग जोन निर्माण पर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण शहर की सड़कों पर अतिक्रमण है. जिसके कारण सुगम यातायात संभव नहीं हो पा रहा है और शहर की सुंदरता व स्वच्छता भी कायम नहीं रह पाती है. इसलिए वेंडिंग जोन बनाना जरूरी है. बैठक में पूर्व से चयनित स्थल और नये जगह का चयन कर उसका नये सिरे से सर्वे कराया जाय कि कौन सा जगह वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त है. सर्वे कार्य के उपरांत चयनित स्थल पर वेंडिंग जोन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाय.

चौक-चाराहों और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर बनी सहमति

शहर सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा हुई. सदस्यों ने भगत सिंह चौक, विजय चौक सहित अन्य चौक-चौराहों को आकर्षक स्वरूप देने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की. जबकि किला परिसर स्थित शहीद एसपी केसी सुरेंद्र बाबू पार्क के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया. इसके साथ ही निगम के राजस्व में वृद्धि को लेकर गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि होल्डिंग टैक्स मद से निगम को सबसे अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है. इस राशि से शहर के विकास को गति प्रदान की जाती है. सदस्यों ने होल्डिंग टैक्स संग्रह के लिए नये सिरे से एजेंसी का चयन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया. बैठक में निगम के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel