[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में चार माह से बेटे की तलाश में भटक रही मां, पोस्टर लेकर गांव-गांव पहुंच रही मनीषा देवी, एसपी से लगायी गुहार

मुंगेर में चार माह से बेटे की तलाश में भटक रही मां, पोस्टर लेकर गांव-गांव पहुंच रही मनीषा देवी, एसपी से लगायी गुहार

0
मुंगेर में चार माह से बेटे की तलाश में भटक रही मां, पोस्टर लेकर गांव-गांव पहुंच रही मनीषा देवी, एसपी से लगायी गुहार
एसपी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंची मां.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Missing Child Case: मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की रहने वाली मनीषा देवी अपने 11 वर्षीय बेटे सुमित कुमार की तलाश में पिछले चार माह से दर-दर भटक रही हैं. बेटे के अचानक लापता हो जाने के बाद से वह लगातार पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

10 अप्रैल से लापता है 11 वर्षीय सुमित

मनीषा देवी के अनुसार उनका पुत्र सुमित कुमार बीते 10 अप्रैल 2026 से लापता है. परिवार और रिश्तेदारों के स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तारापुर थाना और महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

Missing Child Case: अपहरण की आशंका जता रही है मां

महिला का कहना है कि गांव के कुछ लोगों के साथ पहले विवाद हो चुका था. ऐसे में वह बेटे के अपहरण की आशंका से इनकार नहीं कर रही हैं. लगातार बीतते समय के साथ परिवार की चिंता और बढ़ती जा रही है.

पोस्टर लेकर गांव-गांव घूम रही मां

अपने बेटे को खोजने के लिए मनीषा देवी उसकी तस्वीर और पोस्टर लेकर गांव-गांव जा रही हैं और लोगों से मदद की अपील कर रही हैं. पोस्टर में बच्चे की जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है.

एसपी के जनता दरबार में लगाई गुहार

गुरुवार को मनीषा देवी अपनी फरियाद लेकर मुंगेर एसपी के जनता दरबार में पहुंचीं और बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने और बच्चे को सकुशल वापस लाने की अपील की.

परिवार चिंता और भय के माहौल में जी रहा

महिला ने बताया कि उनके पति विक्रम चौधरी रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि वह अकेले अपने बेटे की तलाश में जुटी हुई हैं. चार महीने बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से पूरा परिवार चिंता और भय के माहौल में जी रहा है.

अब परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल बरामद करने की मांग की है.

ये भी पढ़े : ‘हमें बचा लीजिए साहब!’ हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल प्रशासन से मांगी सुरक्षा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel