[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गंडक नदी के किनारे मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

गंडक नदी के किनारे मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

0
गंडक नदी के किनारे मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार की देर शाम गंगा पार बुढ़वा दियारा गंडक नदी किनारे में संचालित मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. जहां से पुलिस ने दो पिस्टल, चार मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण जब्त किया, जबकि दो लोगों को हथियार बनाते गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़वा दियारा गंडक नदी के किनारे झाड़ी में मिनीगन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. जिसके बाद छापेमारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया. जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, एसटीएफ एवं जिला पुलिस को शामिल किया गया. टीम गंडक नदी के झाड़ी में दो लोगों को हथियार बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसमें मिर्जापुर बरदह निवासी मो महफूज उर्फ नटुर और मो तनवीर आलम उर्फ मिरचू शामिल है. मौके से पुलिस ने दो निर्मित पिस्टल, चार मैगजीन, चार कारतूस, तीन बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल समेत हथियार बनाने के कई उपकरण और औजार बरामद किया.

हर दिन तैयार कर लेता था दो पिस्टल

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया किया कि दोनों मिलकर रोजाना एक से दो पिस्टल तैयार कर लेता था. जिसे हथियारों को बेचकर उससे प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेता था. दोनों पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है. थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel