[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर लापरवाही – सदर अस्पताल में आये दिन जलाया जा रहा कचरा, मरीजों के जान से खिलवाड़

लापरवाही – सदर अस्पताल में आये दिन जलाया जा रहा कचरा, मरीजों के जान से खिलवाड़

0
लापरवाही – सदर अस्पताल में आये दिन जलाया जा रहा कचरा, मरीजों के जान से खिलवाड़

मेडिकल कचरों के निस्तारण में अस्पताल प्रबंधन लापरवाहफोटो संख्या –

फोटो कैप्शन – 12. नशा मुक्ति केंद्र के पीछे जलता कचरा, 13. खुले में फेंका मेडिकल कचरा

मुंगेर

————————-

एक ओर जहां मुंगेर शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स में बेहतर हवा होने के कारण न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश में बेहतर रैकिंग हासिल कर चुका है. वही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण न केवल शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब हो रहा है, बल्कि मरीजों के जान से भी खिलवाड़ हो रहा है. हाल यह है कि सदर अस्पताल में आये दिन कचरों में आग लगा दी जा रही है. जिससे उठ रहे धुंए से मरीज परेशान हो रहे है, बल्कि मेडिकल कचरों को भी इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है. जिससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. गुरूवार को भी सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के पीछे कचरों में आग लगा दी गयी. जबकि मेडिकल कचरे को भी रक्त अधिकोष के पीछे खुले में फेंक दिया गया.

सदर अस्पताल में गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जबकि नशा मुक्ति केंद्र के पीछे शाम 4 बजे के आसपास सफाईकर्मियों द्वारा पेड़ों से गिरे पत्तों और मेडिकल कचरों को समेट कर उसमें आग लगा दी गयी. जिसका धुंआ पूरे अस्पताल में फैल गया. यह हाल तब देखने को मिला. जबकि दो सप्ताह पहले ही सदर अस्पताल के डायलाइसिस सेंटर के पीछे मेडिकल कचरें में आग लगाने के कारण सिविल सर्जन द्वारा सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की गयी थी. इसके बावजूद गुरूवार को नशा मुक्ति केंद्र के पीछे कचरें में आग लगा दिया गया.

मेडिकल कचरा प्रबंधन में आये दिन दिख रही लापरवाही

सदर अस्पताल में वैसे तो मेडिकल कचरे के निस्तारण को लेकर न केवल सिनरजी एजेंसी द्वारा प्रतिदिन मेडिकल कचरों का उठाव किया जाता है, बल्कि प्रतिदिन अस्पताल में होने वाले मेडिकल कचरों को रखने के लिये अलग से मेडिकल कचरा स्टोर तक बना है, लेकिन इसके बावजूद सदर अस्पताल में आये दिन मेडिकल कचरों के प्रबंधन में लापरवाही देखने को मिल रही है. गुरूवार को भी रक्त अधिकोष के पीछे मेडिकल कचरा फेंका मिला. जिसे आवारा कुत्ते नोंच रहे थे. ऐसे में इससे न केवल कुत्तों, बल्कि उनके काटने से आमलोगों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि अस्पताल परिसर में मेडिकल कचरा हो या कोई भी कचरा उसमें आग नहीं लगाया जाना है. यदि आग लगाया गया है तो इसकी जानकारी ली जायेगी. साथ ही संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel