[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जिले के 1,188 स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरंभ हुआ एमडीए राउंड

जिले के 1,188 स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरंभ हुआ एमडीए राउंड

0
जिले के 1,188 स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरंभ हुआ एमडीए राउंड

28 फरवरी तक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलायी जायेगी दवा

मुंगेर. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सात फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड चलाया जा रहा है. इसके तहत अब बुधवार से अगले तीन दिनों में जिले के 1,188 विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में एमडीए राउंड आरंभ किया गया है. विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया की निर्धारित दवा खिलायी जा रही है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी में 26 से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए राउंड चलाया जा रहा है. इस दौरान एमडीए कार्यक्रम में लगायी गयी सभी 760 टीमें अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी में कैंप लगाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को फाइलेरिया की दवा अल्बेंडाजोल और डीईसी का निर्धारित डोज खिलाएंगी. जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार पंकज प्रणव ने बताया एमडीए राउंड के लिए जिले में कुल 1,188 सत्र स्थल बनाये गये हैं. इसमें 904 स्कूल, 274 आंगनबाड़ी और 10 निजी सत्र स्थल हैं. उन्होंने बताया कि जिले में सात फरवरी से चल रहे एमडीए राउंड में अबतक कुल 9 लाख 50 हजार 661 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी है.

प्रखंवाड़ एमडीए राउंड के लिये निर्धारित सत्र स्थल

प्रखंड स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र निजी सत्र स्थल

असरगंज 76 74 0

बरियारपुर 58 44 0

धरहरा 76 0 0

खड़गपुर 198 0 0

जमालपुर 82 0 0

मुंंगेर सदर 91 39 3

मुंगेर शहरी 55 93 6

संग्रामपुर 94 17 0

तारापुर 82 7 1

टेटियाबंबर 92 0 0

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel