[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर जिले के 22 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आरंभ, पहले दिन 468 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर जिले के 22 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आरंभ, पहले दिन 468 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
मुंगेर जिले के 22 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आरंभ, पहले दिन 468 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर

———————–

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से जिले के 22 केंद्रों पर आरंभ कर दी गयी है. जिसके पहले दिन की परीक्षा में कुल 19,186 परीक्षार्थियों 18,718 उपस्थित तथा 468 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही परीक्षा के पहले दिन किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. इधर परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में मातृभाषा के हिंदी, बांग्ला, उर्दू और मैथिली विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 10,286 परीक्षार्थियों में 10,049 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 237 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में भी मातृभाषा के हिंदी, बांग्ला, उर्दू और मैथिली विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 8,900 परीक्षार्थियों में 8,669 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब दूसरे दिन की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें दोनो पालियों में गणित विषय की परीक्षा ली जायेगी.

जिलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों का लिया जायजा

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को पूरे परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक एवं सजग है. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन कराने तथा सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी केंद्र परिसर सहित आस पास के इलाकों में लगातार गश्ती के निर्देश दिये.

प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर दीवार फांदते दिखे विद्यार्थी

जमालपुर

————————–

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार से जमालपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आरंभ हो गई. जमालपुर शहरी क्षेत्र में एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय और अरबी हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में एक परीक्षार्थी अंतिम समय के लगभग 10 मिनट बाद परीक्षा देने पहुंचा. जिसे गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. गेट पर वह काफी गिड़गिड़ाया, परंतु उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. जिसके बाद परीक्षार्थी के अभिभावकों ने दीवार फांद कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को कहा और उक्त परीक्षार्थी को चार दिवारी फांदने में मदद भी की, परंतु तबतक केंद्र के अंदर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर उक्त परीक्षार्थी पर पड़ी. जिसे दीवार से उतारकर बाहर कर दिया गया. इधर पहले दिन एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में पहली पाली में 421 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 569 परीक्षार्थी थे. दोनों पालियों में 10-10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी तरफ अरबी हाई स्कूल में पहली पाली में 304 और दूसरी पाली में 295 परीक्षार्थियों थे. जिसमें 6-6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel