[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कुष्ठ रोग निर्मूलन दिवस पर लिया गया सामूहिक शपथ

कुष्ठ रोग निर्मूलन दिवस पर लिया गया सामूहिक शपथ

0
कुष्ठ रोग निर्मूलन दिवस पर लिया गया सामूहिक शपथ

हवेली खड़गपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के र शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय हवेली खड़गपुर में कुष्ठ रोग निर्मूलन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग के उन्मूलन को लेकर सामूहिक शपथ ली. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रियंका कुमारी ने की. उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य रोग है. समय पर पहचान और नियमित उपचार से इस रोग को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने की सलाह दी. इस मौके पर मौजूद कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करने तथा भेदभाव रहित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. ——————————————— जन सुनवाई में 10 मामलों का किया गया निपटारा हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सरकार के निर्देश पर सात निश्चय 3 के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों ने पेयजल, नाली-गली, आवास, सड़क, स्वच्छता समेत पंचायत और गांव से जुड़ी कई मूलभूत समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया. बीडीओ प्रियंका कुमारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में त्वरित संज्ञान लिया. वहीं जनसुनवाई के दौरान 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. बीडीओ ने कहा कि सात निश्चय योजना का उद्देश्य आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी सीधे प्रखंड कार्यालय को दें, जिससे समय पर कार्रवाई किया जा सके. इस मौके पर गौरव मिश्रा ,पवन कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel