[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ट्रक की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ट्रक की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
ट्रक की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शोक ग्रस्त परिजन

बरियारपुर (मुंगेर) से संजीव कुमार की रिपोर्ट. थाना क्षेत्र के एनएच मार्ग स्थित पैरु मंडल टोला के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मुंगेर से बरियारपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक और उसके मवेशी को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शकहरा टोला निवासी लक्खी मंडल के 46 वर्षीय पुत्र मंटू मंडल के रूप में हुई है.

मवेशी को नियंत्रित करने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि मंटू मंडल अर्धरात्रि के समय दियारा क्षेत्र से अपनी चार भैंसों को लेकर वापस घर लौट रहे थे. जब वे कल्याण टोला लाइन होटल के समीप एनएच मार्ग पार कर रहे थे, तभी अचानक उनकी एक भैंस बिदक गई. मंटू मंडल उस भैंस को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान मुंगेर की दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में मंटू और उनकी एक भैंस की मौके पर ही जान चली गई.

घर लाने की थी तैयारी, पर काल ने छीन ली जिंदगी

मंटू मंडल मवेशी पालकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे अक्सर दियारा क्षेत्र में रहकर ही भैंसों को चराते थे. बीती रात वे यह सोचकर चारों मवेशियों के साथ घर लौट रहे थे कि अब से उन्हें घर पर ही रखकर पालेंगे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मंटू मंडल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी कलावती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन बच्चे हैं:

  • 17 वर्षीय बड़ा पुत्र सुमन कुमार.
  • 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी.
  • 5 वर्षीय छोटा पुत्र अमर कुमार.

पिता के शव को देख बच्चे बिलख-बिलख कर कह रहे थे कि “अब हम लोगों को कौन देखेगा”. पत्नी अपने पति के शरीर को पकड़कर बदहवास होकर रो रही थी, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel