[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर गंगा पुल पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मचा कोहराम

मुंगेर गंगा पुल पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मचा कोहराम

0
मुंगेर गंगा पुल पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत, मचा कोहराम

जमालपुर. मुंगेर गंगा पुल के दूसरी तरफ बेगूसराय के साहबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर खटीक टोला निवासी कृष्ण देव मंडल के पुत्र राहुल कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी बुरी तरह घायल हो गया. इधर जानकारी मिलते ही युवक के घर कोहराम मच गया. मृतक राहुल के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल अपने मित्र के साथ उसके ससुराल परबत्ता गया था. लौटने के क्रम में खगड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मुंगेर गंगापुर के समीप एक अनियंत्रित 10 चक्के वाले वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसके कारण उसके भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उसका दोस्त ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी अमित चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे खगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक राहुल कुमार सेवानिवृत्ति रेलकर्मी का पुत्र है. वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है. उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel