[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Munger, श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी दबिश, बदमाशों की तलाश में खंगाले कई घर

Munger, श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी दबिश, बदमाशों की तलाश में खंगाले कई घर

0
Munger,  श्रवण बाजार रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी दबिश, बदमाशों की तलाश में खंगाले कई घर

एसडीपीओ के नेतृत्व में चला सघन सर्च ऑपरेशन, इलाके में मचा हड़कंप

मुंगेर से रिपोर्ट,

शहर के कथित रेड लाइट एरिया श्रवण बाजार में शुक्रवार को पुलिस की अचानक हुई दबिश से हड़कंप मच गया. एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में कोतवाली थाना और जिला आसूचना इकाई (डीआइयू) की संयुक्त टीम ने इलाके को चारों ओर से घेरकर घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश श्रवण बाजार के घरों में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी. टीम ने इलाके के तीन से चार घरों में बारीकी से तलाशी ली और हर कमरे की जांच की, ताकि कोई भी संदिग्ध बच न सके. करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस पूरी सख्ती के साथ जांच में जुटी रही. अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनाक्रम को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. हालांकि इस अभियान के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. लेकिन इलाके में हड़कंप मच गया.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने कहा कि शहर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. इस छापेमारी में न तो किसी को गिरफ्तार किया गया और न ही कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel