[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दिन भर चला मेंटनेंस कार्य, शाम होते ही अचानक बत्ती गुल

दिन भर चला मेंटनेंस कार्य, शाम होते ही अचानक बत्ती गुल

0
दिन भर चला मेंटनेंस कार्य, शाम होते ही अचानक बत्ती गुल

मुंगेर.

रविवार को सफियाबाद ग्रिड में मेंटरनेंस कार्य चला, जिसके कारण मुंगेर शहर सहित मुंगेर सदर, धरहरा, बरियारपुर और जमालपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दिन भर बिजली गुल रही. अपराह्न 3 बजे बिजली आई और शाम करीब 6 बजे अचानक शहर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. जिसका बाजार क्षेत्र में सबसे बुरा असर रहा.

बताया जाता है कि शाम करीब 6 बजे के आस-पास शहर में बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गयी. जिसके कारण बाजार क्षेत्र में इसका व्यापक असर देखने को मिला. दुकान व प्रतिष्ठान में रौशनी के लिए जेनरेटर का सहारा लिया. जबकि अधिकांश दुकानों में एक-दो बल्व से दुकानदारों को काम लेना पड़ा. मुख्य बाजार के साथ ही शहर के विभिन्न मुहल्लों में अंधेरा व्याप्त हो गया. यहां तक शहर में लगे हाई मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट बुझ जाने से चारों ओर अंधेरा छा गया. अधिकांश लोग अपने घरों में मोमवत्ती का सहारा लिया और घर में बैठ कर बिजली आने का इंतजार करते रहे. शहरवासियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे बिजली कटी और अपराह्न करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी. लेकिन शाम होते ही अचानक बिजली गुल हो गयी.

बोले सहायक विद्युत अभियंता

सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शाम में मुंगेर-पटना रोड में चुआबाग के आसपास विद्युत पोल में धक्का लगने के कारण 333 केवीए में फाल्ट आ गया. जिसके कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हुई. मैकेनिक फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel