[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अंतिम क्वार्टर फाइनल में माधोडीह की दमदार जीत, सेमीफाइनल में बनायी जगह

अंतिम क्वार्टर फाइनल में माधोडीह की दमदार जीत, सेमीफाइनल में बनायी जगह

0
अंतिम क्वार्टर फाइनल में माधोडीह की दमदार जीत, सेमीफाइनल में बनायी जगह

संग्रामपुर. प्रखंड स्थित मां पीड़ाहारी क्रिकेट स्टेडियम नवगांई में आयोजित शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया. इस मुकाबले में सुरेंद्र आइटीआई माधोडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजमपुर को पराजित किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. मौजमपुर के कप्तान अमित चंद्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. लेकिन यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं गया. सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. टीम की ओर से अमित ने 25, आनंद ने 18, चीनी गुर्जर ने 18, धनंजय ने 24 और अंकित ने 15 रनों का योगदान दिया. निर्धारित 15 ओवर के खेल में पूरी टीम 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जबकि माधोडीह टीम के कप्तान प्रियम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. जबकि विकास पटेल ने 3 तथा शुभम यादव ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधोडीह की टीम ने आक्रामक शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज शुभम यादव ने नाबाद 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि सितेश ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत माधोडीह ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम यादव को टूर्नामेंट आयोजक सुनील सिंह राठौड़ द्वारा 1100 रुपये नगद राशि देकर प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. अंपायर की भूमिका शिवम सिंह और सनातन सिंह ने निभाई. स्कोरिंग सत्यम एवं कमेंट्री विराट सिंह और राज राठौड़ ने की. मैच का लाइव प्रसारण बीसीसी स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर किया गया. शुक्रवार को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel