[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में 15 जुलाई से आरंभ होगी नामांकन

एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में 15 जुलाई से आरंभ होगी नामांकन

0
एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में 15 जुलाई से आरंभ होगी नामांकन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक नामांकन का समय दिया जायेगा. वहीं नामांकन शुल्क जमा करने के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. विदित हो कि एमयू द्वारा वर्तमान में 1 जुलाई से उक्त सत्र के एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षा जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में ली जा रही है. जिसकी परीक्षा 10 जुलाई तक ली जायेगी.

एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने एक मात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 1 जुलाई से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र पर ली जा रही है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा गुरूवार को एक पाली में ली गयी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-5 लॉ ऑफ एविडेंस विषय की परीक्षा विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 166 परीक्षार्थियों में 165 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शुक्रवार को पांचवे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के लॉ ऑफ कांट्रेक्ट विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-3 के लॉ ऑफ ट्रॉटस विषय की परीक्षा ली जायेगी.

बी-फार्मा परीक्षा के पहले दिन 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने दो कॉलेज बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फार्मेसी) तथा जमुई कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-5 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा गुरूवार से आरंभ कर दी गयी है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बी-फार्मा सेमेस्टर-5 परीक्षा के पहले दिन फार्मास्यूटिकलस विषय की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें कुल 96 परीक्षार्थियों में 94 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अब शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें फार्मास्यूटिकलस कैमेस्ट्री-5 विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel