[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर पूरे दिन बंद रही लिफ्ट

प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर पूरे दिन बंद रही लिफ्ट

0
प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर पूरे दिन बंद रही लिफ्ट

जमालपुर. जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गयी है, पर प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर लगा लिफ्ट अक्सर खराब हो जाता है. इसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बुधवार को भी प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के दक्षिणी छोर पर लगा लिफ्ट खराब हो गया. इसके कारण पूरे दिन रेल यात्री परेशान रहे. हालांकि देर संध्या लिफ्ट को चालू कर देने की सूचना दी गयी. जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा प्रदान करने के लिए लगाये गये लिफ्ट में अक्सर तकनीकी बाधा उत्पन्न हो जाती है. इसके कारण लिफ्ट को आउट ऑफ ऑर्डर हो जाता है. बुधवार को भी लिफ्ट के बाहर लिफ्ट खराब है की सूचना चिपका दी गयी थी. इस बीच कई रेल यात्रियों ने बताया कि लिफ्ट खराब होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को होती है. स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि कुछ घंटे के लिए लिफ्ट में खराबी आयी थी. इसे देर संध्या दुरुस्त कर दिया गया. आंकड़े बताते हैं कि 5 जनवरी को भी प्लेटफार्म संख्या दो पर लगा लिफ्ट आउट आफ ऑर्डर हो गया था. इसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी हुई थी. जबकि 9 नवंबर और 30 सितंबर 2025 को भी प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर लगा लिफ्ट खराब हुआ था और यह कई दिन तक खराब रहा था. 6 अगस्त 2025 को प्लेटफार्म संख्या एक पर लगा लिफ्ट खराब हो गया था. जबकि 7 फरवरी 2025 को भी प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर लगा लिफ्ट में खराबी आ गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel