[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अमृत भारत योजना के तहत लगा लिफ्ट बना शोपीस

अमृत भारत योजना के तहत लगा लिफ्ट बना शोपीस

0
अमृत भारत योजना के तहत लगा लिफ्ट बना शोपीस

– महीनों से बंद पड़ी सुविधा, बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों को हो रही परेशानी

मुंगेर.

मुंगेर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया लिफ्ट बंद पड़ा है. इससे बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान लगाया गया लिफ्ट लंबे समय से संचालित नहीं हो रहा है. नतीजतन यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यात्रियों ने बताया कि लिफ्ट चालू रहने से बड़ी राहत मिलती. उनका कहना है कि स्टेशन पर उपलब्ध करायी गयी आधुनिक सुविधाओं के संचालन और रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है. प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर लिफ्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का बंद रहना रेलवे प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है. यात्रियों ने मालदा रेल मंडल के अधिकारियों से लिफ्ट की शीघ्र मरम्मत कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.

यात्रियों को हो रही परेशानी

लिफ्ट बंद रहने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में कठिनाई हो रही है. कई यात्रियों ने बताया कि भारी सामान के साथ प्लेटफॉर्म तक पहुंचना चुनौती बन गया है. यात्रियों का कहना है कि सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel