[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 13 जून तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को उक्त सत्र के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी की जायेगी. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए पहली मेरिट लिस्ट में कुल 28,277 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें संबंधित कॉलेजों में नामांकन के लिए 13 जून तक का समय दिया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा 14 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी यदि गुरुवार तक संबंधित कॉलेज में नामांकन नहीं लेते हैं, तो दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद वैसे विद्यार्थियों को केवल ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के दौरान ही नामांकन का मौका दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 16,870 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 13,786, विज्ञान संकाय में 2,827 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 257 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel