[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 : दस्तावेज सत्यापन करा चुके विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज

पीजी सेमेस्टर-1 : दस्तावेज सत्यापन करा चुके विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज

0
पीजी सेमेस्टर-1 : दस्तावेज सत्यापन करा चुके विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज

पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन व रजिस्ट्रेशन को लेकर दस्तावेज सत्यापन की तिथि समाप्त

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 24 नवंबर से अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की थी. इसमें विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया था. दस्तावेज सत्यापन करा चुके विद्यार्थी शुक्रवार तक अपना नामांकन या रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकते हैं.

बता दें कि एमयू ने अपने पीजी सेमेस्टर-1 के लिए पहली मेरिट लिस्ट में कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया. इसमें चयनित विद्यार्थियों को 27 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी. वहीं गुरुवार तक दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही अब 28 नवंबर शुक्रवार को ऑनलाइन नामांकन अथवा रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा. इस बीच उक्त सत्र में अबतक कुल 2,630 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,028, विज्ञान संकाय में 505 तथा वाणिज्य संकाय में 97 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. 2,400 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें कला संकाय में 1,882, विज्ञान संकाय में 435 तथा वाणिज्य संकाय में 83 विद्यार्थियों ने अबतक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस बीच अब शुक्रवार के बाद विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel