[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एमयू के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

एमयू के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

0
एमयू के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-28 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से आरंभ की गयी है. जिसमें चयनित कुल 3,242 विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 2 सितंबर सोमवार तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 2 सितंबर तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. वहीं सोमवार को दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार तक ऑनलाइन नामांकन शुल्क भरने का मौका दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार 3 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिससे संबंधित सूचनायें मंगलवार तक जारी कर दी जायेगी. इधर पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,242 विद्यार्थियों में अबतक कुल 1,721 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,319 विज्ञान संकाय में 251 तथा वाणिज्य संकाय में 151 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel