[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि कल

स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि कल

0
स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के लिये स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्तूबर से ही आरंभ की गयी है. वहीं 15 नवंबर तक उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों को आवेदन करने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना आवेदन पहले कॉलेज से अग्रसारित कराना होगा. जबकि विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. जिसमें प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

18 नवंबर से भराया जायेगा एलएबी का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये 18 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 27 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

20 नवंबर को लिट्रेचर एंड लॉ की होगी स्पेशल क्लास

मुंगेर. एमयू के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिये 20 नवंबर को स्पेशल क्लास आयोजित किया जायेगा. जिसमें एमयू के डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों की क्लास लेंगे. कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर को एलएलबी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिये लिट्रेचर एंड लॉ विषय की स्पेशल क्लास होगी. इसमें डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में क्लास लेंगे. उन्होंने बताया कि कॉलेज द्वारा कई सालों से लगातार विशेष अतिथियों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाता है. जिनके द्वारा स्पेशल क्लास ली जाती है. कॉलेज में अबतक कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, ओएसडी डॉ प्रियरंजन तिवारी सहित कई अधिकारी वक्ता के रूप में स्पेशल क्लास ले चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel