[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल होगी बीएड पार्ट-1 व 2 के तीसरे दिन की परीक्षा

कल होगी बीएड पार्ट-1 व 2 के तीसरे दिन की परीक्षा

0
कल होगी बीएड पार्ट-1 व 2 के तीसरे दिन की परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा 15 मई से सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा चार केंद्रों पर आरंभ की गयी है. वहीं अबतक दोनों सत्रों के दो दिनों की परीक्षा ली गयी है, जबकि तीसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली में बीएड पार्ट-2 के सीसी-10 क्रियेटिंग एंड इनक्लूसिव स्कूल विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-1 के सीसी-3 लर्निंग एंड टीचिंग विषय की परीक्षा ली जायेगी.

31 मई तक स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन की तिथि

मुंगेर. सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12 वीं का रिजल्ट होने के बाद एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को भी 31 मई तक विस्तारित कर दिया गया है. इसमें सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के विद्यार्थी भी एमयू के कॉलेजों में नामांकन के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को मैट्रिक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र व इंटर का प्रवेश पत्र व अंक पत्र की वेब कॉपी अपलोड करनी होगी. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 39,475 विद्यार्थी नामांकन को लेकर आवेदन कर चुके हैं. इसमें कला संकाय में 34,392, विज्ञान संकाय में 4,774 तथा वाणिज्य संकाय में 309 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. इधर, अंतिम तिथि के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन के लिए पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी.

स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-3 के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए दोबारा 18 मई से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. इसकी अंतिम तिथि 19 मई रविवार को समाप्त हो गयी. हालांकि, शनिवार को पीजी सेमेस्टर-3 के रिजल्ट को लेकर हुए हंगामे के बाद अब विश्वविद्यालय के लिए स्क्रूटनी का रिजल्ट प्रकाशित करना काफी दबाव भरा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel