[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 37 घंटे अनिश्चित विलंब से चली खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल, यात्री रहे परेशान

37 घंटे अनिश्चित विलंब से चली खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल, यात्री रहे परेशान

0
37 घंटे अनिश्चित विलंब से चली खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल, यात्री रहे परेशान

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चल रखी है, लेकिन समर स्पेशल ट्रेन के लेट परिचालन की स्थिति यह है कि जिस ट्रेन को शनिवार को पहुंचना चाहिए, वह ट्रेन 37 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर सोमवार की सुबह जमालपुर पहुंची. जबकि कई अन्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. जानकारी में बताया गया कि 03410 डाउन खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय शनिवार की दोपहर 15:52 बजे था. ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों में शामिल राकेश कुमार, अरविंद कुमार और संजय कुमार ने बताया कि यह ट्रेन लेट परिचालन के कारण 29 घंटे के रिशेड्यूल टाइम पर खातीपुरा से ही रवाना हुई थी. इस कारण रास्ते में ट्रेन और लेट हो गयी. जिसके कारण जमालपुर ट्रेन सोमवार की 36 घंटे 56 मिनट विलंब से सुबह 4:48 बजे पहुंची. इसके अतिरिक्त भी 03484 डाउन नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सोमवार की सुबह 3:08 बजे था. जो अपराह्न 15:19 बजे जमालपुर पहुंची. यात्रियों द्वारा बताया गया कि यह ट्रेन नई दिल्ली से ही रविवार को अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:30 के बजे अपराह्न 14:37 बजे रवाना हुई थी. इसके अतिरिक्त भागलपुर से हरिद्वार के लिए रवाना होने वाली 03423 अप समर स्पेशल भी सोमवार को एक घंटा लेट चलकर पहुंची. जबकि 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का निर्धारित समय अपराह्न 13:44 बजे था. परंतु यह ट्रेन 1:28 बजे जमालपुर आई. 13483 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे की जगह सुबह 4:00 बजे आई. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटा लेट चलकर 7:49 बजे जमालपुर आई. जबकि 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे से घंटों लेट चलकर 12:05 पर जमालपुर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel