[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार होगा खड़गपुर झील व भीमबांध

नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार होगा खड़गपुर झील व भीमबांध

0
नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार होगा खड़गपुर झील व भीमबांध

वर्ष के अंतिम दिन भी सैकड़ों सैलानियों ने मनाया पिकनिक हवेली खड़गपुर. नववर्ष के मौके पर गुरुवार को हजारों सैलानी प्राकृतिक की वादियों का दीदार करने पहुंचेंगे व पिकनिक का लुत्फ उठायेंगे. इससे पूर्व बुधवार को एसडीपीओ व एसडीओ ने पुलिस बलों के साथ खड़गपुर झील, भीमबांध, ऋषिकुंड सहित विभिन्न प्राकृतिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह कुल आधे दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि खड़गपुर झील पहुंचने वाला सैलानियों का वाहन नगर के नंदलाल बसु चौक से सीधे खड़गपुर झील पहुंथेगा. लेकिन उन्हें वापस लौटने के लिए मधुबन दरियापुर गांव के रास्ते का प्रयोग करना होगा. एसडीओ राजीव रौशन ने बताया कि सैलानियों की भारी भीड़ और वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए वन-वे के तहत आगमन होगा. लेकिन उनके वाहनों को दूसरे रास्ते यानी दरियापुर गांव के सड़क मार्ग से वापस लौटना पड़ेगा. इधर भीमबांध का गर्म जलकुंड, खड़गपुर झील और ऋषिकुंड के प्रति प्रकृति प्रेमियों का रुझान सिर चढ़कर बोल रहा है. उम्मीद जतायी जा रही है कि खड़गपुर झील व भीमबांध में 30 से 40 हजार सैलानी पिकनिक मनाने पहुंचेंगे. इसके अलावा रामेश्वर कुंड, भौराकुंड, घोड़ाखुर, जालकुंड, दामनकोल भी सैलानियों की पसंद है, जहां सैलानी पहुंचेंगे. जायजा लेने के क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ जयप्रकाश, बीडीओ प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel