[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में पहली ही बारिश में डूबीं शहर की सड़कें, जलजमाव और कीचड़ से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

मुंगेर में पहली ही बारिश में डूबीं शहर की सड़कें, जलजमाव और कीचड़ से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

0
मुंगेर में पहली ही बारिश में डूबीं शहर की सड़कें, जलजमाव और कीचड़ से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल
बारिश में डूबीं शहर की सड़कें, जलजमाव और कीचड़

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट

Khadagpur News: प्री-मानसून की दस्तक के साथ हुई हल्की बारिश ने हवेली खड़गपुर की बदहाल शहरी व्यवस्था को उजागर कर दिया है. शुक्रवार को हुई थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जमा पानी, कीचड़ और गंदगी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी. नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

कुछ मिनट की बारिश में सड़कें बनीं तालाब

बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों में पानी जमा होने लगा. हालात ऐसे बने कि प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया. कई स्थानों पर सड़क निर्माण और खुदाई कार्य के कारण कीचड़ फैल गया, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया.

बारिश थमने के कई घंटे बाद तक कुछ इलाकों में पानी जमा रहा. इससे स्थानीय लोगों को बाजार, अस्पताल और कार्यालय जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब नालों का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा. लोगों को मजबूरी में गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हुई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते.

बाजार से अस्पताल तक दिखा जलजमाव का असर

शहर के सब्जी बाजार, नंदलाल बोस चौक, ब्लॉक परिसर, अनुमंडल अस्पताल, मारवाड़ी टोला रोड और बड़ी दुर्गा स्थान रोड समेत कई क्षेत्रों में जलजमाव और कीचड़ का व्यापक असर देखने को मिला. सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहा.

कई लोगों ने बताया कि पानी और कीचड़ के कारण वाहन चलाना और पैदल निकलना दोनों मुश्किल हो गया था.

मानसून से पहले ही बिगड़े हालात, लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मानसून की शुरुआत से पहले ही शहर का यह हाल है, तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और भयावह हो सकती है. लोगों का आरोप है कि अधूरे ड्रेनेज निर्माण और जलनिकासी की कमजोर व्यवस्था के कारण हर वर्ष ऐसी समस्या सामने आती है.

शहरवासियों ने नगर परिषद से तत्काल प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है.

Also Read: टाल क्षेत्र में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! STF की रेड में बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel