[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बैंकों में सीसीटीवी कैमरा व अलार्म सिस्टम को रखें अपडेट : एसपी

बैंकों में सीसीटीवी कैमरा व अलार्म सिस्टम को रखें अपडेट : एसपी

0
बैंकों में सीसीटीवी कैमरा व अलार्म सिस्टम को रखें अपडेट : एसपी

सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिये कई टिप्स

मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि बैंक को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है और संबंधित थाना पुलिस बैंक में लगातार पहुंच कर जांच-पड़ताल करती है. लेकिन बैंक प्रबंधन को भी बैंक में सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम को अपडेट रखना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके. वे शनिवार को पुलिस ऑफिस सभागार में बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा पुलिस और बैंक प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना है. आपसी तालमेल के माध्यम से बैंकिंग परिसरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने बैंक में सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम की जांच, नगद हस्तांतरण की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने जैसे सुरक्षात्मक उपायों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिये. सभी एटीएम में भी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था तथा सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखें. बैंक में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम दें. उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को जागरूक करना भी बैंकों की जिम्मेदारी है. बैंक कर्मियों को साइबर फ्राड से संबंधित मामलों में पुलिस को त्वरित सूचना देने और आवश्यक सहयोग करने को कहा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel