[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल्याण टोला ने दरियापुर को 129 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में किया प्रवेश

कल्याण टोला ने दरियापुर को 129 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में किया प्रवेश

0
कल्याण टोला ने दरियापुर को 129 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में किया प्रवेश

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कल्याणपुर के दीपक बने मैन ऑफ द मैच, प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर के तत्वावधान में प्रखंड के पहाड़पुर मैदान में खेले जा रहे जिलास्तरीय विलेज कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कल्याण टोला बरियारपुर का मुकाबला दरियापुर की टीम से हुआ. इस मुकाबले में कल्याण टोला ने दरियापुर को 129 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्याण टोला की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रनों का विशाल लक्ष्य दरियापुर के सामने रखा. टीम की ओर से दीपक ने 5 छक्का और 4 चौके की मदद से 49 रन एवं शिवधर ने 5 छक्का और 3 चौके की मदद से 45 रनों का योगदान किया. दरियापुर के गेंदबाज धीरज ने 4 और अनीश ने 2 विकेट चटकाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरियापुर की टीम 10 ओवर में 68 रन पर ही ऑलआउट हो गई. दरियापुर की ओर से नीतीश ने 3 छक्का व 2 चौके की मदद से 31 रन एवं अनीश ने 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाये. जबकि कल्याण टोला के गेंदबाज निर्मल ने 4 और दीपक ने 3 विकेट चटकाए. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कल्याण टोला के दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष सिंह तोमर द्वारा प्रदान किया गया. मैच के अंपायर दीपक सिंह एवं आलोक थे. जबकि आंखों देखा हाल शिवम और अमर सुना रहे थे. स्कोरिंग सत्यम कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel