[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जेसीबी चलाने के दौरान चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

जेसीबी चलाने के दौरान चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

0
जेसीबी चलाने के दौरान चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

शंभुगंज के रामचुआ गांव के समीप एक खेत में जेसीबी पर मिला शव

ट्रैक्टरों पर डाला जा रहा था मिट्टी, घटना के बाद सभी हो गये फरार

शंभुगंज.

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ गांव के समीप एक खेत में जेसीबी चालक की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोधरा गांव निवासी रंजीत यादव का 22 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. बुधवार की शाम मिट्टी उठाने के दौरान जेसीबी मशीन पर ही पांडव का शव मिलने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतगत मधोरा गांव के पांडव कुमार की शादी महज छह माह पूर्व बांका जिले के बरहरा दुब्भा गांव की गुड़िया देवी से हुई थी. यहां विवाह के बाद वह रोजगार की तलाश में हैदराबाद चला गया, जहां जेसीबी चलाने का काम करता था. बसंत पंचमी पर वह अपने घर लौटा और कुछ ही दिनों बाद शंभुगंज प्रखंड के सहरोय गोयड़ा गांव निवासी चंदन सिंह की जेसीबी मशीन पर चालक के रूप में काम शुरू कर दिया. बुधवार को पांडव रामचुआ गांव के समीप अजीत सिंह के खेत में जेसीबी से मिट्टी काटकर कई ट्रैक्टरों में लोड कर रहा था. देर शाम तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू की. घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जेसीबी मशीन पर ही पांडव का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही शंभुगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था. इस हृदयविदारक घटना के बाद पत्नी गुड़िया देवी और मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जतायी और निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का कहना है कि जिस जगह जेसीबी चल रहा था वहां ट्रैक्टर से मिट्टी भी ढ़ोया जा रहा था. लेकिन घटना के बाद आखिर सब फरार क्यों हो गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलायी गयी. टीम ने मौके से कई अहम सैंपल एकत्र किये, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके.

हत्या या हत्या, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

पुलिस ने जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि रामचुआ गांव के समीप खेत में जेसीबी पर ही चालक की मौत या हत्या इसका राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल मृतक जेसीबी चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से हर पहलुओं पर जांच कर रही है. बताया गया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कुछ भी लिखित शिकायत नहीं की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel