[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर को जल्द मिलेगा 30 बेड का सामुदायिक अस्पताल

जमालपुर को जल्द मिलेगा 30 बेड का सामुदायिक अस्पताल

0
जमालपुर को जल्द मिलेगा 30 बेड का सामुदायिक अस्पताल

जमालपुर.

जमालपुर प्रखंडवासियों को जल्द 30 बेड का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलने वाला है. यहअस्पताल रामनगर पंचायत अंतर्गत स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर बन रहा है. लगभग 7.5 करोड रुपये की लागत से तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण कार्य लगभग 90% पूरा किया जा चुका है.

एक ही छत के नीचे इलाज और जांच की मिलेगी सुविधा

नये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को एक ही छत के नीचे इलाज और जांच की लगभग तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी. इस अस्पताल में जहां आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होगा. वही आधुनिक आईसीयू, मेटरनिटी वार्ड, पीआईसीयू, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित अन्य तमाम सुविधाएं मरीज को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीज को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और उनकी जांच तथा इलाज समय पर आरंभ हो सके.

सभी फ्लोर पर अलग-अलग बनेंगे वार्ड

तीन मंजिला इमारत में सभी फ्लोर पर अलग-अलग वार्ड बनेंगे. ग्राउंड फ्लोर पार्किंग के लिए रहेगा. जबकि मरीजों को आसानी से ले जाने के लिए सीधी के साथ लिफ्ट और रैंप की सुविधा भी मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिफ्ट और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन भारत सरकार के इंडियन पब्लिक हेल्थ सर्विस की गाइडलाइन के अनुसार होगा. इस भवन का निर्माण कार्य 10 जुलाई 2023 को नींव डाली गयी थी. हलांकि अक्तूबर 2024 तक ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाना था, परंतु अब इसे मार्च से अप्रैल महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

जमालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सुमन ने बताया कि जमालपुर के सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का 90% हिस्सा पूरा हो चुका है. यहां फिनिशिंग का काम चल रहा है. इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे मरीज को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel