[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर स्टेशन से बच्चा चोर गिरफ्तार, एक वर्षीय मासूम सकुशल बरामद; परिजनों को सौंपा गया

जमालपुर स्टेशन से बच्चा चोर गिरफ्तार, एक वर्षीय मासूम सकुशल बरामद; परिजनों को सौंपा गया

0
जमालपुर स्टेशन से बच्चा चोर गिरफ्तार, एक वर्षीय मासूम सकुशल बरामद; परिजनों को सौंपा गया
जमालपुर स्टेशन परिसर से दबोचा बच्चा चोर को

मुंगेर (जमालपुर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jamalpur RPF : मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए एक कथित बच्चा चोर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. आरोपी बच्चे को ट्रेन के जरिए ले जा रहा था, लेकिन आरपीएफ की सक्रियता से उसे किऊल पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया.

देवघर से लौटते समय स्टेशन से गायब हुआ मासूम

जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के दौसा गांव निवासी बमबम यादव अपनी पत्नी कुमकुम देवी और परिजनों के साथ देवघर में पूजा-अर्चना कर गुरुवार देर रात जमालपुर स्टेशन पहुंचे थे. शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें पता चला कि उनका एक वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी.

ट्रेन में रोते बच्चे के साथ मिला आरोपी

आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक एस. दास को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रोते हुए छोटे बच्चे को लेकर बेलूर घाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार हुआ है. सूचना मिलते ही उन्होंने ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के प्रभारी उप निरीक्षक एस.बी. प्रसाद को अलर्ट किया. कार्रवाई करते हुए किऊल स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी को बच्चे सहित पकड़ लिया गया.

50 हजार रुपये में बेचने की थी साजिश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के मेहरपुर निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र मोहम्मद टीपू के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि वह एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्चे को चोरी कर ले जा रहा था, जबकि उसका साथी फरार हो गया. आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह बच्चे को पटना के एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेचने वाला था.

पटना कनेक्शन की भी होगी जांच

Jamalpur RPF : जमालपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. उसने जिस व्यक्ति को बच्चा बेचने की बात कही है, उसकी भी जांच की जाएगी. पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर फरार साथी की तलाश भी की जा रही है.

आरपीएफ की कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

मासूम आदर्श कुमार के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने आरपीएफ टीम का आभार जताया. रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई और बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.

ALSO READ: श्रावणी मेले में बचे 26 दिन, जर्जर कांवड़िया मार्ग पर तैयारियां धीमी, स्थानीय दुकानदारों ने संभाली कमान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel