[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मालदा रेल मंडल: जमालपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

मालदा रेल मंडल: जमालपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

0
मालदा रेल मंडल: जमालपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
जमालपुर साइनबोर्ड

मुंगेर (जमालपुर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jamalpur Railway News : पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन पर बुधवार को रेल परिचालन प्रभावित रहा. जमालपुर जंक्शन होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे तक विलंब से चल रही हैं. ट्रेनों की देरी के कारण यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है.

ब्रह्मपुत्र मेल सवा घंटे की देरी से चली

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से परिचालित हुई. ट्रेन के विलंब से चलने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

समर स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे लेट

दिल्ली से भागलपुर जाने वाली 04062 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे की देरी से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:02 बजे है, लेकिन सुबह 11 बजे तक यह गया-किऊल रेलखंड के नवादा स्टेशन तक भी नहीं पहुंच सकी थी. नवादा से जमालपुर पहुंचने में सामान्यतः करीब तीन घंटे का समय लगता है.

आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल भी प्रभावित

03436 डाउन आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे विलंब से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:13 बजे है. सुबह 11 बजे तक यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर थी, जबकि वहां से जमालपुर पहुंचने में चार घंटे से अधिक समय लगता है.

यात्रियों की बढ़ी चिंता

Jamalpur Railway News : लगातार ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ-साथ जमालपुर और आसपास के स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. लंबी देरी के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं.रेलवे सूत्रों के अनुसार परिचालन सामान्य होने के बाद ट्रेनों को निर्धारित समय पर लाने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: 30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel