[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ताजिया सिपल के पहलाम को लेकर जमालपुर के दो फीडरों की बिजली आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी बंद

ताजिया सिपल के पहलाम को लेकर जमालपुर के दो फीडरों की बिजली आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी बंद

0
ताजिया सिपल के पहलाम को लेकर जमालपुर के दो फीडरों की बिजली आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी बंद
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Jamalpur Power Cut: मुंगेर के जमालपुर में मुहर्रम की दशमी के अवसर पर शुक्रवार देर रात ताजिया सिपल का पहलाम किया जाएगा. इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर जमालपुर शहर के दो फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है.

जुबली वेल और जमालपुर फीडर की आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमालपुर के सहायक विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जुबली वेल फीडर और जमालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात 10:00 बजे से शनिवार सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगी.

ये भी पढ़े : ‘या अली-या हुसैन’ के नारों के बीच निकला जुलूस, हवेली खड़गपुर में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Jamalpur Power Cut: लोगों से पहले ही जरूरी कार्य निपटाने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल संग्रह सहित बिजली आधारित सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऊंचे ताजिया सिपल को लेकर लिया गया एहतियाती फैसला

जानकारी के अनुसार, रेल नगरी जमालपुर में चार स्थानों पर अलग-अलग ताजिया स्थापित किए जाते हैं. ताजिया सिपल को ऊंची ट्रॉली पर रखकर शोभायात्रा निकाली जाती है और नगर भ्रमण कराया जाता है. कई स्थानों पर ट्रॉली की ऊंचाई विद्युत तारों और पोलों की ऊंचाई से अधिक हो जाती है.

दौलतपुर कब्रिस्तान के समीप होता है पहलाम

जमालपुर के ताजिया सिपल का पहलाम दौलतपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट किया जाता है. शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को समाप्त करने के लिए एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

सुरक्षा को प्राथमिकता

विद्युत विभाग का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके.

ये भी पढ़े : पांच बच्चियों की मौत के बाद मुंगेर सेवा मंच मैदान में, गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel