[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जुबली वेल चौक से स्टेशन पहुंचने में लोगों को तीन मिनट की जगह लगे 30 मिनट

जुबली वेल चौक से स्टेशन पहुंचने में लोगों को तीन मिनट की जगह लगे 30 मिनट

0
जुबली वेल चौक से स्टेशन पहुंचने में लोगों को तीन मिनट की जगह लगे 30 मिनट

जाम से जूझ रहा शहर, जिम्मेदार पूरी तरह से बने हुए हैं लापरवाह

जमालपुर. जमालपुर शहर में स्टेशन चौक से जुबली वेल चौक तक जाम आम बात हो गयी है. प्रतिदिन कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि लोग और वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं. गुरुवार को भी इस सड़क मार्ग पर अपराह्न में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसके कारण तीन मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को लगभग आधे घंटे का समय लग गया. जबकि क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के जिम्मेदार इसे लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं.

वैसे तो जाम की समस्या दुर्भाग्यवश जमालपुर शहरवासियों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गयी है. शहर में अतिक्रमण और बदहाल यातायात व्यवस्था के कारण कभी स्टेशन चौक से जुबली वेल चौक तक, कभी बंशीधर मोड़ से शनि मंदिर तक, तो कभी बारात मोड़ से सदर बाजार फाड़ी तक जाम की स्थिति बनी ही रहती है. गुरुवार को जुबली वेल चौक से स्टेशन चौक तक जाम का जो नजारा देखने को मिला. वह शहर में जाम की स्थिति को बताने के लिए काफी था. जाम का हाल यह था कि ई-रिक्शा, बाइक से लेकर कार तक तक जाम में फंसकर सरक रहे थे.

जाम से जूझ रहा शहर

जमालपुर में जाम का हाल यह है कि प्रतिदिन पूरा शहर जाम से जूझता है, लेकिन जाम की समस्या से निजात दिलाने को जिम्मेदारी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं. पिछले दिनों नगर परिषद प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, परंतु दूसरे ही दिन शहर में फिर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया. मुख्य रूप से यातायात नियमों का अनुपालन नहीं किया जाना और ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी के साथ ही अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण है. इससे न तो नगर परिषद, न ही यातायात और न ही स्थानीय प्रशासन लोगों को निजात दिला पा रहा है. हालांकि जब किसी बड़े अधिकारी का वाहन जुबली वेल चौक से गुजरता है, तो सड़क को खाली कर दिया जाता है. लेकिन उनका वाहन निकलने के बाद आमजनों को जाम में ही छोड़ दिया जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel