[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर वंदे भारत ट्रेन की कार्यक्षमता, सुरक्षा के साथ गति प्रदान करने में लगा इरिमी

वंदे भारत ट्रेन की कार्यक्षमता, सुरक्षा के साथ गति प्रदान करने में लगा इरिमी

0
वंदे भारत ट्रेन की कार्यक्षमता, सुरक्षा के साथ गति प्रदान करने में लगा इरिमी

आइआइटी पटना से मिलकर देश के चुनिंदा इंजीनियरों को दी जा रही ट्रेनिंग

जमालपुर. जमालपुर स्थित भारतीय रेल इंस्टिट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इरिमी) देश के सबसे महत्वपूर्ण वंदे भारत ट्रेन की कार्य क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के साथ इसकी गति को और भी तीव्र करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है. इस संस्थान ने आइआइटी पटना के साथ सामंजस्य स्थापित कर वंदे भारत ट्रेन को और भी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए देश के चुने हुए रेल इंजीनियरों को पटना के बिहटा स्थित आइआइटी में 16 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ किया है. यह प्रशिक्षण सोमवार से आरंभ हो चुका है.

इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा के अनुसार वंदे भारत ट्रेन आने वाले दिनों में भारतीय रेल की पहली पसंद बनने वाली है. यही कारण है कि भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक देश के अलग-अलग रेलवे जोन में 800 बंदे भारत एक्सप्रेस चलने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि वर्तमान में 164 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि इनमें 16 कोच वाली 16 नियमित ट्रेन, 20 कोच वाली 19 नियमित ट्रेन और आठ कोच वाली 47 मिनी वंदे भारत ट्रेन शामिल है. इरिमी के डीन प्रेम प्रकाश ने बताया कि पटना में आइआइटी परिसर में देश के 15 चुनिंदा रेल इंजीनियर को वंदे भारत ट्रेन सेट की विद्युत सुरक्षा पर दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि इसका आयोजन फाउंडेशन फॉर इन्नोवेटर इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एफआइएसटी), आइआइटी पटना और भारतीय रेल इंस्टीट्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इरिमी) जमालपुर के सहयोग से किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक ट्रेन सेट जैसे वंदे भारत और नमो भारत के संचालन और रखरखाव में सुरक्षा और दक्षता बढ़ाना है. इसमें उच्च वोल्टेज विद्युत प्रणालियों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और सर्वोत्तम प्राथमिकताओं पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में 25 भारतीय रेल अधिकारी, मुंबई, कोलकाता, हाजीपुर, भुवनेश्वर, नयी दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर, गुवाहाटी, जयपुर, चेन्नई, सिकंदराबाद, कोलकाता, बिलासपुर, हुबली, मुंबई और जबलपुर से आये हैं. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वंदे भारत एवं नमो भारत रैपिड रेल जैसे आधुनिक ट्रेन सेट्स पर केंद्रित है. जो उन्नत प्रणोदन एवं सहायक प्रणालियों कंप्यूटरीकृत ब्रेक प्रणालियों तथा स्वचालित द्वार प्रणालियों से सुसज्जित है. प्रतिभागियों को उच्च वोल्टेज विद्युत प्रणालियों, सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं संचालन तथा अनुरक्षण की सर्वोत्तम प्रक्रिया का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel