[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शिवदीप लांडे का मुंगेर में दिखा नया अंदाज, अपने खास मिशन के तहत युवाओं को दिया ये अनोखा संदेश

शिवदीप लांडे का मुंगेर में दिखा नया अंदाज, अपने खास मिशन के तहत युवाओं को दिया ये अनोखा संदेश

0
शिवदीप लांडे का मुंगेर में दिखा नया अंदाज, अपने खास मिशन के तहत युवाओं को दिया ये अनोखा संदेश
युवाओं के साथ दौड़ लगाते शिवदीप लांडे

IPS Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मुंगेर का दौरा किया. दो दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने ‘रन फॉर सेल्फ’ कार्यक्रम की शुरुआत की. जिसमें सैकड़ों युवा जोश से लबरेज होकर उनके साथ दौड़े. यह दौड़ जमालपुर के जुबलीवेल चौक से शुरू होकर पोलो मैदान तक पहुंची. जिसमें लांडे युवाओं से संवाद करते रहे. उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और फिटनेस पर ध्यान देने का संदेश दिया. दौड़ के दौरान उन्होंने कहा, “यदि युवक फिट हैं, तो परिवार, समाज और देश भी फिट रहेगा.”

मुंगेर को कर्मभूमि बताया, चुनावी राजनीति से किया किनारा

लांडे ने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनका इस शहर से गहरा नाता है. क्योंकि यहीं से उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में करियर की शुरुआत की थी. जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

बिहार की दशा और दिशा बदलने का संकल्प

युवाओं को संबोधित करते हुए लांडे ने आगामी 10 वर्षों में बिहार की दशा और दिशा बदलने की शपथ ली. उन्होंने पूरे बिहार में ‘रन फॉर सेल्फ’ अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाया जा सके. उनका यह नया कदम बिहार के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Previous article Giridih News :घाघरा के मकान में छापेमारी, शराब का स्टिकर बरामद
Next article स्कंद षष्ठी 2025 आज, जानें महत्व इस दिन के खास उपाय
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel