[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एमयू के सिंडिकेट सदस्यों ने की इंटर्नशिप संबंधी मानकों व दस्तावेजों की जांच

एमयू के सिंडिकेट सदस्यों ने की इंटर्नशिप संबंधी मानकों व दस्तावेजों की जांच

0
एमयू के सिंडिकेट सदस्यों ने की इंटर्नशिप संबंधी मानकों व दस्तावेजों की जांच

हवेली खड़गपुर. इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों व प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति शुक्रवार को हरि सिंह महाविद्यालय, खड़गपुर निरीक्षण के लिए पहुंची. समिति सदस्यों ने स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों को इंटर्नशिप सुविधा प्रदान करने वाले संस्थान के दस्तावेजों की गहन जांच की और महाविद्यालय प्रशासन से जानकारी ली. जांच समिति में शामिल सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी, पूनम देवी व विक्की आनंद ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में महाविद्यालय द्वारा इंटर्नशिप के लिए बनाए गए मानकों व संस्थान की जांच की. इस दौरान सदस्यों ने इंटर्नशिप कर चुके छात्रों से उनके अनुभव भी साझा किए. सदस्य भरत सिंह जोशी व विक्की आनंद ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जांच समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा एकरूपता लाना है. इसके पूर्व निरीक्षण करने पहुंची सदस्यों की टीम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम, प्राध्यापक डॉ. राहुल देव, इंटर्नशिप संस्थान के निदेशक आर्यन राज, एबीवीपी के प्रतिनिधि सत्यम निराला, अंकित जायसवाल, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, आर्यन केसरी, अर्पण कुमारी, पिंकेश कुमार, श्रेयांश कुमार सहित प्राध्यापक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel