[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 6 मार्च से आरंभ हो रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा में तैयारी रखने का मिला निर्देश

6 मार्च से आरंभ हो रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा में तैयारी रखने का मिला निर्देश

0
6 मार्च से आरंभ हो रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा में तैयारी रखने का मिला निर्देश

मुंगेर. डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने शुक्रवार को समाहरणालय के संवाद कक्ष में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक की. इसमें स्वास्थ विभाग, आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग इत्यादि के जिला व प्रखंड प्रतिनिधि शामिल हुए. डीएम ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम 23 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाना है. जिसके अंतर्गत 23 फरवरी से 5 मार्च तक जिले में दंपती संपर्क सप्ताह व 6 से 20 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है. इस दौरान कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु सारथी रथ का संचालन जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना है. इस दौरान आशा द्वारा भी घर-घर भ्रमण करते हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक करेंगे. डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड पखवाड़ा प्रारंभ होने के पूर्व की सभी प्रकार की तैयारी, इसमें आशा द्वारा योग्य दंपतियों की सूची, प्रचार प्रसार करवाना, परिवार नियोजन ऑपरेशन करने हेतु चिकित्सकों की उपलब्धता इत्यादि सुश्चित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर यदि किसी प्रखंड द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित प्रखंड के अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. सीएस डॉ राजू ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान जिले को 1 हजार महिला बंध्याकरण और 80 पुरूष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसे प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैज़ान आलम अशरफी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, निखिल राज, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel