[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर विधान परिषद की समिति ने की मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण

विधान परिषद की समिति ने की मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण

0
विधान परिषद की समिति ने की मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण

भोजन, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुंगेर

विधान परिषद की कारा सुधार प्रबंधक समिति ने शुक्रवार को मुंगेर मंडल कारा में पहुंचकर जेल व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया. समिति के अध्यक्ष एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू तथा सदस्य एमएलसी सौरभ कुमार ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जांच की. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा सुविधा और दैनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

समिति के सदस्यों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान बंदियों ने अपनी समस्याएं भी समिति के समक्ष रखी, जिस पर सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बंदियों को मानवीय और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. निरीक्षण के बाद समिति के सदस्यों ने जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. निरीक्षण के उपरांत समिति ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.

अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के उपरांत समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जहां सिविल सर्जन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी को जेल परिसर के विभिन्न स्थानों पर डस्टबीन उपलब्ध कराने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जेल के अंदर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा गया. पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि गर्मी का मौसम है और बंदियों को पानी की परेशानी नहीं हो, इसलिए लगातार निगरानी रखें. बंदी कल्याण पदाधिकारी सह सहायक कारा अधीक्षक सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि बंदियों को समय-समय पर रोजगारोंन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मसरूम उत्पाद, मोमबत्ती निर्माण सहित कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया. वर्तमान में कृषि और बागवानी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मौके पर एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, एसडीपीओ सदर अभिषेक रंजन, कारा अधीक्षक किरण, सिविल सर्जन डॉ राजू सहित अन्य पदाधिकारी, अभियंता सहित जेल के पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel