[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर में रेलयात्रियों का बढ़ा दबाव

जमालपुर में रेलयात्रियों का बढ़ा दबाव

0
जमालपुर में रेलयात्रियों का बढ़ा दबाव

जमालपुर. भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है. इसके साथ ही जमालपुर से मुंगेर होकर खगड़िया एवं बेगूसराय जाने वाली ट्रेनों में रेलयात्रियों की भीड़ भी बढ़ गयी है, क्योंकि सहरसा, कटिहार या नवगछिया जाने वाले लोग अब भागलपुर की जगह मुंगेर खगड़िया होकर ही सहरसा, कटिहार, नवगछिया तक जा रहे हैं. मंगलवार को भी जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही. कई रेल यात्रियों ने बताया कि वे लोग पहले भागलपुर जाते थे और वहां से गंगा पुल पार कर नवगछिया, सहरसा या कटिहार जाते थे. विक्रमशिला पुल होकर आवागमन करते थे, लेकिन भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के टूट जाने के कारण पुल से परिचालन पूरी तरह बंद है. इससे वे लोग खगड़िया होकर सड़क मार्ग से रवाना होंगे. इधर मंगलवार को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्रियों की भारी भीड़ थी. कई रेल यात्रियों ने यह भी बताया कि उन्हें सहरसा जाना है, परंतु सहरसा जाने के लिए जमालपुर से एकमात्र ट्रेन रात 21:00 के बाद रवाना होती है, जो मध्य रात्रि 1:00 सहरसा पहुंचती है. ऐसे रेल यात्रियों ने जमालपुर से सहरसा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन के समय सारणी में बदलाव कर इस ट्रेन को दिन में जमालपुर से सहरसा के लिए रवाना करने की मांग की. यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन के रात्रि में गुजरने के कारण वैसे भी पैसेंजर कम रहते हैं, परंतु यदि यह ट्रेन दिन में चलने लगे तो ट्रेन में रेल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. विदित हो कि जमालपुर से खगड़िया और बेगूसराय तिलरथ जाने के लिए दो-दो ट्रेन चलती है. लेकिन जमालपुर- सहरसा मेमू ट्रेन जमालपुर से सहरसा के लिए रात 21:45 बजे प्रस्थान करती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel