[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दूसरे सेमीफाइनल में मुरारपुर ने नौवागढ़ी को 8-7 से किया पराजित

दूसरे सेमीफाइनल में मुरारपुर ने नौवागढ़ी को 8-7 से किया पराजित

0
दूसरे सेमीफाइनल में मुरारपुर ने नौवागढ़ी को 8-7 से किया पराजित

मुंगेर. सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब एवं सामाजिक मंच नौवागढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें टीएससी किशनपुर मुरारपुर ने एसएसएफसी नौवागढ़ी को ट्राइब्रेकर में 8-7 से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. कभी छोटे-छोटे पास का सहरा लेकर तो कभी आक्रामक खेल का खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया. प्रथम हाफ का खेल गोल रहित बराबरी पर खत्म हुआ. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिल सकी, जिसके कारण मैच काफी रोमांचक दौर में पहुंच गया. मैच जब गोल रहित बराबरी पर रहा तो निर्णायक मंडली ने ट्राइब्रेकर से इसका फैसला कराया. जिसमें मुरारपुर ने नौवागढ़ी को 8-7 से पराजित किया. रेफरी की भूमिका में रंजीत कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार एवं बबलू मंडल थे. उद्घोषक की भूमिका में महमूद आलम एवं धीरज कुमार ने निभाया. मौके पर जमालपुर नगरपरिषद के डिप्टी चेयरमैन अंजली कुमारी, सागर सानू, संजय मंडल, दिलीप कुमार, सर्वेश शर्मा, बप्पी, भूषण मंडल सहित अन्य मौजूद थे. शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुरारपुर बनाम गनगनिया के बीच खेला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel