[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रफ ड्राइविंग करने वाले चालकों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें : डीएम

रफ ड्राइविंग करने वाले चालकों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें : डीएम

0
रफ ड्राइविंग करने वाले चालकों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें : डीएम

मुंगेर. जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने की. जहां सड़क सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा करते हुए हिट एंड रन केस में पीड़ितों को ससमय मुआवजा दिलाने पर जिलाधिकारी ने जोर दिया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अलबेला, सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी साक्षी प्रिया, मोटरयान निरीक्षक मो जमील सहित अन्य मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की हिट एंड रन केसेज के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें. उन्होंने कहा कि कई केस में पीड़ितों को अबतक, जो मुआवजे की राशि नहीं दी गयी है, उसके लिए आवेदनों की शीघ्र जांच कराएं अथवा आवेदन में जो भी कमी है. उसकी जानकारी भी पीड़ित के परिजनों को उपलब्ध कराएं, ताकि वे आवेदन में सुधार करा सकें और उन्हें समय पर मुआवजे की राशि प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय सहित तारापुर एवं हवेली खड़गपुर में रफ ड्राइविंग के कई मामले देखे जा रहे हैं. ऐसे चालकों को चिह्नित करें तथा उस पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करें. उन्होंने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महीने में एक सप्ताह लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाएं, ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने का संदेश जाये. इसके अलावे उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह तथा वाहन परिचालन के नियमों के अनुपालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel