[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल

0
अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल

एनएच-80 पर बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, ऋषिकुंड पलटा टोटो मुंगेर सोमवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इधर सूचना मिलते ही सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. बताया जाता है कि राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सिंघिया चौक के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया

घायल की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज गली नंबर-13 निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना. वहीं दूसरी घटना ऋषिकुंड मार्ग पर हुई, जहां अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया. हादसे में टोटो चालक सुरेंद्र राजहंस गंभीर रूप से घायल हो गया.

टोटो से जा रहा था ऋषिकुंड मेला

दुर्घटना में उसका दाहिना पैर टूट गया, जबकि टोटो पर सवार उसकी पत्नी और साला को चोटें आई हैं. घायल तारापुर प्रखंड के सोनडीहा का रहने वाला है, जो ऋषिकुंड मेला में जा रहा था. प्रारंभिक उपचार के लिए सुरेंद्र को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel