[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर में लगी आग, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर में लगी आग, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

0
गैस सिलेंडर विस्फोट होने से घर में लगी आग, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

मुंगेर सदर. मुंगेर शहर के बघचपरा मोहल्ले में बुधवार की देर रात खाना बनाने के क्रम में एक घर में गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिससे घर में भीषण आग लग गई. सिलेंडर विस्फोट होने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि बघचपरा निवासी जीतेंद्र कुमार घर में गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था. तभी सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होकर सिलेंडर में आग पकड़ ली और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई और अगलगी होते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद अग्निशमन टीम के विपुल कुमार तथा मुकेश कुमार शर्मा दो दमकल की गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इधर पीड़ित जितेंद्र कुमार ने अगलगी में घर में रखा कुर्सी, टेबुल, फ्रिज, गोदरेज, शोफा, गद्दा सहित नगदी जलकर राख हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनगढ़ बांक के समीप हाईवे पर मोटर साइकिल के पंचर की दुकान में बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे अचानक से आग लग गई. जिससे दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. वहीं अग्निशमन विभाग की टीम दमकल की दो गाड़ी लेकर पहुंची और आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel