[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक पार्ट-दो बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा अब 30 जुलाई से 1 अगस्त तक

स्नातक पार्ट-दो बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा अब 30 जुलाई से 1 अगस्त तक

0
स्नातक पार्ट-दो बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा अब 30 जुलाई से 1 अगस्त तक

मुंगेर.

मुंगेर विवि ने 21 जुलाई से आरंभ होने वाले सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा में आंशिक संशोधन किया गया है. जिसमें अब स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 21 और 22 जुलाई की जगह 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच ली जायेगी. हलांकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा और केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 23 जुलाई से ही आरंभ होगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा के लिये पूर्व में 21 और 22 जुलाई निर्धारित किया गया था, लेकिन इस दौरान बैकलॉग के कई विद्यार्थियों की परीक्षा एक ही दिन टकरा रही थी. जिसे लेकर ऑनर्स विषयों की परीक्षा में परिवर्तन किया गया है. उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 30 जुलाई से ली जायेगी. जो एक अगस्त तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं ऑनर्स विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही तीनों दिन की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 परीक्षा के लिये सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा तथा केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 23 जुलाई से आरंभ होगी. जो 29 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा पूर्व निर्धारित पांच केंद्रों पर ही होगी.

ऑनर्स के लिये विषयवार बनाये गये दो ग्रुप

ग्रुप-ए- अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बॉटनी, कैमेस्ट्री, भूगोल, होम साइंस, गणित,

संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी, हिंदी

ग्रुप-बी- एआइएच एंड कल्चर, बंग्ला, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, इतिहास,

आईआरपीएम, पाली, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स,

संस्कृत, सोसोलॉजी, उर्दू

परीक्षा का संशोधित शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

30.7.2025 ग्रुप-ए, पेपर-3 केमेस्ट्री-2ए ग्रुप-बी, पेपर-4

31.7.2025 ग्रुप-ए, पेपर-3, केमेस्ट्री-2बी ग्रुप-बी, पेपर-3

1.8.2025 ग्रुप-ए, केमेस्ट्री-2सी

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel