[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सिंघिया चौक पर कंटेनर व ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, NH-80 पर लगा लंबा जाम

सिंघिया चौक पर कंटेनर व ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, NH-80 पर लगा लंबा जाम

0
सिंघिया चौक पर कंटेनर व ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, NH-80 पर लगा लंबा जाम

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

सिंघिया चौक के पास हुए इस सड़क हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर लखीसराय की ओर से मुंगेर जा रहा था, जबकि ट्रक मुंगेर से लखीसराय की ओर आ रहा था. इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी.

हादसे के बाद NH-80 पर थम गयी रफ्तार

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए. इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर जाम की स्थिति बन गई. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर काफी आवाजाही थी. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया और सड़क किनारे कराया.इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका. जाम हटने के बाद फंसे हुए वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई.

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर काफी जोरदार थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel