[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, जख्मी दो युवक रेफर

दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, जख्मी दो युवक रेफर

0
दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, जख्मी दो युवक रेफर

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में गुरुवार की दोपहर प्रसंडो चौक के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि नया टोला प्रसंडो गांव निवासी चुटो ठाकुर का पुत्र मिलन कुमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर खड़गपुर व नगर क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी अरविंद यादव का पुत्र बच्चन कुमार भी अपनी बाइक से बरियारपुर की ओर जा रहा था. तभी प्रसंडो चौक के समीप मिलन कुमार काफी तेज रफ्तार से बाइक चलाकर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और उसने बच्चन की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि बच्चन की भी बाइक तेज रफ्तार में थी. इस घटना में दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि मिलन कुमार अपने पिता के साथ मारपीट कर घर से गुस्से में निकला था और आवेश में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था. इधर, घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अनुज कुमार की मानें तो दोनों बाइक सवार को गंभीर चोटें आयी है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel