[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर दूर-दराज के कॉलेजों में पदस्थापन को लेकर अतिथि शिक्षकों ने कुलसचिव से की मुलाकात

दूर-दराज के कॉलेजों में पदस्थापन को लेकर अतिथि शिक्षकों ने कुलसचिव से की मुलाकात

0
दूर-दराज के कॉलेजों में पदस्थापन को लेकर अतिथि शिक्षकों ने कुलसचिव से की मुलाकात

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 17 अंगीभूत कालेजों में कार्यरत 18 विषयों में कुल 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दिया है. हलांकि इसमें कई अतिथि शिक्षकों के कॉलेज को बदल दिया गया है. जिससे आहत अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को कुलसचिव प्रो घनश्याम राय से मुलाकात की और दूर-दराज के कॉलेजों में नियुक्ति होने की परेशानी से अवगत कराया.

बताया गया कि विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार इतिहास शिक्षिका डॉ कुमारी अलका चौधरी पहले आरएस कॉलेज तारापुर में थी. जिसे अब आरडी कॉलेज शेखपुरा भेज दिया गया है. जबकि गृह विज्ञान की शिक्षिका डॉ बेबी कुमारी पहले महिला कॉलेज खगड़िया में पदस्थापित थी. सेवा विस्तार के बाद उन्हें राजकीय महिला कॉलेज जमुई भेज दिया गया है. हिंदी की शिक्षिका डॉ मोनिका कुमारी, जो पहले महिला कॉलेज खगड़िया में कार्यरत थी. उन्हें अब एसकेआर कॉलेज बरबीघा भेज दिया गया है. प्रियदर्शिनी जूही सिन्हा पहले एसकेआर कॉलेज बरबीघा में कार्यरत थी. उन्हें अब महिला कॉलेज खगड़िया, डॉ नीता कुमारी का बीएनएम कॉलेज बड़हिया की जगह जमालपुर कॉलेज जमालपुर तथा विनय भारती, जो पहले आरडी एंड डीजे कॉलेज में कार्यरत थे. उन्हें एसकेआर कॉलेज बरबीघा भेज दिया गया है. शिक्षकों ने कहा कि सेवा विस्तार में कई प्रकार की त्रुटियां हैं. अतिथि शिक्षकों जो तीन वर्ष से एक स्थान पर काम कर रहे थे, उन्हें अचानक से काफी दूर भेज दिया गया. इससे काफी परेशानियों का सामना करना होगा.

कहते हैं कुलसचिव

कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में निर्णय लिया है कि हर कॉलेज में विषयवार कम से कम एक शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित हो. ऐसे में शिक्षकों को छात्रहित में एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में भेजा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel