[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पांच माह में भी जारी नहीं हो पाया है स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट

पांच माह में भी जारी नहीं हो पाया है स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट

0
पांच माह में भी जारी नहीं हो पाया है स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट

– 9 से 20 सितंबर 2025 तक 27 केंद्रों पर ली गयी थी परीक्षा मुंगेर ——————- मुंगेर विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पोल खुद विश्वविद्यालय का सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों का अधर में लटका भविष्य खोल रहा है, क्योंकि उक्त सत्र की परीक्षा जहां विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2025 में ही ली गयी. वही पांच माह में भी विश्वविद्यालय अबतक उक्त सत्र का रिजल्ट जारी नहीं कर पाया है. हद तो यह है कि एमयू के शैक्षणिक सत्र भी अब रिजल्ट की प्रत्याशा में ही चल रहे हैं, क्योंकि बिना रिजल्ट जारी किये ही विश्वविद्यालय ने न केवल कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-5 की कक्षाएं आरंभ कर दी है. वही उक्त सत्र के विद्यार्थियों के लिये इंटर्नशिप तक आरंभ कर दिया गया है. बता दें कि एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 9 से 20 सितंबर 2025 तक 27 परीक्षा केंद्रों पर ली गयी, लेकिन पांच माह होने के बावजूद अबतक विश्वविद्यालय उक्त सत्र का रिजल्ट तक जारी नहीं कर पाया है. हद तो यह है कि जहां एमयू में अधिकांश गैर शैक्षणिक कार्य उसके सक्षम प्राधिकारों से अनुमोदन की प्रत्याशा में हो रहे हैं. वही अब विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रियाएं भी रिजल्ट जारी होने की प्रत्याशा में 5 माह से चल रही है. विदित हो कि जहां अबतक स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है. वही विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट की प्रत्याशा में स्नातक सेमेस्टर-5 की कक्षाएं आरंभ कर दी है. इतना ही नहीं कॉलेजों द्वारा सेमेस्टर-5 के लिये निर्धारित इंर्टनशिप भी आरंभ कर दिया गया है. यह हाल तब है, जब सीबीसीएस के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्नातक-3 और 4 में उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यार्थियों का नामांकन स्नातक सेमेस्टर-5 में लिया जायेगा. ऐसे में रिजल्ट के इंतजार में 5 माह से बैठे विद्यार्थी अब खुद अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel