[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 8 जुलाई से स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आरंभ होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

8 जुलाई से स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आरंभ होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

0
8 जुलाई से स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आरंभ होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

फोटो संख्या –

फोटो कैप्शन – 1. मुंगेर विश्वविद्यालय

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को पूर्ण कर ली गयी है. जबकि शुक्रवार को अंतिम रूप से नामांकन शुल्क भरने की प्रक्रिया भी समाप्त हो गयी है. वहीं नामांकन के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 जुलाई से आरंभ की जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है.

एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई सोमवार से आरंभ की जायेगी. जिसके लिए विद्यार्थियों को 16 जून तक का समय दिया गया हैं. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र में रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थी कॉलेज में अपना एडमिशन स्लिप और विषय चयन का प्रिंटआउट कॉलेज से सत्यापित करायेंगे. जिसके बाद विद्यार्थियों को 600 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा. विदित हो कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया को 3 से 4 जुलाई तक विस्तारित किया गया था. वहीं ऑन-द-स्पॉट सहित पूर्व के तीन मैरिट लिस्ट में कुल मिलाकर 40,436 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 34,688, विज्ञान संकाय में 5,333 तथा वाणिज्य संकाय में 415 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel